नया एलपीजी गैस कनेक्शन लेने के लिए ऐसे करें आवेदन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको उस गैस कंपनी की वेबसाइट पर विजिट करना है, जिसका आप गैस कनेक्शन लेना चाहते हैं इसके बाद आपको वहां रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करना है। नेक्स्ट स्टेप पर आपको "New Domestic LPG Connection" के विकल्प का चयन करना है यह करने के बाद आपको फॉर्म में पूछी गई जरूरी जानकारी जैसे नाम, पता, गैस एजेंसी का चयन, आधार नंबर आदि जरूरी डिटेल्स को फिल करना है इन जानकारियों को फिल करने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करना है। सभी जानकारी और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें आवेदन स्वीकार होने के बाद आपको ईमेल या SMS से इसकी जानकारी दी जाएगी। इसके बाद आप सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करके नया गैस कनेक्शन ले सकते हैं यूटिलिटी न्यूज