आरबीआई क्यों बढ़ाता है रेपो रेट की दरें? बाजार में जब लिक्विडिटी काफी ज्यादा हो जाती है। उस दौरान चीजों लेकर मांग बढ़ने लगती है वहीं जरूरी वस्तुओं की सप्लाई काफी कम होती है। ऐसे में उनकी कीमतें बढ़ने लगती हैं इस कारण देश में महंगाई की रफ्तार काफी तेज हो जाती है इसे देखते हुए आरबीआई रेपो रेट की दरों में इजाफा कर देता है रेपो रेट बढ़ने के बाद बैंक ज्यादा महंगी दरों पर ग्राहकों को लोन ऑफर करते हैं। इस कारण बाजार में लिक्विडिटी धीरे-धीरे कम होने लगती है लिक्विडिटी कम होने से वस्तुओं को लेकर मांग भी कम हो जाती है। ऐसे में एक समय के बाद महंगाई अपने आप संतुलित हो जाती है यूटिलिटी न्यूज