जब एसी नहीं थे तो कैसे किया जाता था रेलवे कोच को ठंडा? साउथ वेस्टर्न रेलवे की एक फेसबुक रिपोर्ट की मानें तो ट्रेन को ठंडा रखने के लिए बर्फ की सिल्लियों का इस्तेमाल किया जाता था इन बर्फ की सिल्लियों को बोगी के नीचे बने सीलबंद पात्र में रखा जाता था। बैटरी की मदद से चलने वाले ब्लोअर की मदद से इन सिल्लियों में हवा फेंकी जाती थी इसके बाद ठंडी हवा वेंट के जरिए अंदर आया करती थी रेलवे लाइन पर कई बार ट्रेनों में बर्फ के ब्लॉक को भरा जाता था इस कारण ट्रेन को बार-बार रोकना पड़ता था यूटिलिटी न्यूज