कैसे शिल्पकारों और कारीगरों का जीवन बदल रही पीएम विश्वकर्मा योजना भारत सरकार विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के अंतर्गत छोटे और लघु उद्योगों को बढ़ावा देना चाहती है यही नहीं इस स्कीम के जरिए सरकार इन लोगों को MSME से भी जोड़ेगी स्कीम के अंतर्गत कारीगरों और शिल्पकारों को ट्रेनिंग भी दी जाती है। वहीं जिन शिल्पकार और कारीगरों के पास पैसों का अभाव है उन्हें पर्याप्त पूंजी भी इस योजना के अंतर्गत दी जा रही है। यह स्कीम देश में स्वारोजगार के अवसर में वृद्धि करने का काम कर रही है इस स्कीम के लॉन्च होने के बाद अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, और कमजोर वर्ग के लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है यूटिलिटी न्यूज