ट्रेन के पहियों को कितने समय के बाद बदल देता है भारतीय रेलवे? ट्रेन के पहिए कितने समय तक चलेंगे, यह इस बात पर निर्भर करता है कि ट्रेन की आवृत्ति (फ्रिक्वेंसी) कितनी है और वह रोजाना कितने किलोमीटर चलती है यही नहीं, ट्रेन किस प्रकार की जलवायु से गुजरती है और वह कितना वजन लेकर चलती है, यह भी महत्वपूर्ण है भारत में जो पैसेंजर ट्रेनें चलती हैं, उनके पहियों को हर 3 से 4 साल में बदल दिया जाता है इन ट्रेनों के पहिए लगभग 70 हजार से लेकर 1 लाख मील का सफर तय करते हैं वहीं मालगाड़ियों के पहिए 8 से 10 साल तक चलते हैं। इन मालगाड़ियों के पहिए ढाई लाख किलोमीटर तक का सफर तय करते हैं यूटिलिटी न्यूज