सिलेंडर में गैस खत्म होने वाली है या नहीं? ऐसे करें पता आपके रसोई सिलेंडर में कितनी गैस बची है इस बारे में आप गीले कपड़े की मदद से पता कर सकते हैं इसमें सबसे पहले आपको एक कपड़ा लेना है और उसे गीला कर लेना है। इसके बाद आपको गीले कपड़े से सिलेंडर को अच्छी तरह से ढक देना है इस गीले कपड़े को कुछ मिनटों तक सिलेंडर पर ढके रहने के लिए छोड़ देना है। इसके कुछ देर बाद आपको उस कपड़े को सिलेंडर से हटाना होगा गीला कपड़ा रखने के बाद सिलेंडर पर पानी का निशान बन जाएगा। इसके कुछ देर बाद सिलेंडर का जो खाली हिस्सा होगा वहां पानी सूख जाएगा वहीं सिलेंडर के जितने हिस्से में आपको नमी देखने को मिलेगी उतने हिस्से में गैस मौजूद है, उस जगह पर पानी सूखने में थोड़ा समय लगेगा यूटिलिटी न्यूज