इन तरीकों से पता कर सकते हैं सिलेंडर में कितनी गैस बची है सिलेंडर को ऑन करके जब हम गैस जलाते हैं तो फ्लेम का कलर नीला होता है वहीं जब गैस खत्म होने वाली होती है तो फ्लेम का रंग धीरे धीरे पीला होने लगता है अगर फ्लेम का रंग पीला होने लगे तो समझ जाइए की गैस जल्द खत्म हो सकती है और आपको सिलेंडर बदलना पड़ सकता है गैस जब खत्म होने वाली होती है उस समय टंकी के आसपास बदबू आने लगती है इसके अलावा जब फ्लेम से काला धुआं उठता दिखे तो यह भी एक बड़ा संकेत है कि आपके सिलेंडर में एलपीजी गैस खत्म होने वाली है यूटिलिटी न्यूज