1.5 टन का एसी एक घंटे में कितनी बिजली की करता है खपत? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर आपने अपने घर में 5 स्टार रेटिंग वाले 1.5 टन के स्प्लिट एसी को लगा रखा है यह एसी प्रति घंटे 840 वाट बिजली की खपत करता है। अगर आप एक दिन में एसी का औसतन 8 घंटे उपयोग करते हैं ऐसे में यह एसी प्रतिदिन करीब 6.4 यूनिट बिजली की खपत करता है वहीं थ्री स्टार रेटिंग वाला एसी एक दिन में 1104 वाट प्रतिघंटे बिजली की खपत करता है अगर आप इसका उपयोग एक दिन में 8 घंटे करते हैं। ऐसे में यह करीब 9 यूनिट बिजली की खपत करेगा यूटिलिटी न्यूज