अमर उजाला
Mon, 26 May 2025
अगर आप भी अपने घर में अधिक कैश रखते हैं, तो इसके बारे में जरूर जानना चाहिए
भारत में कई लोग अपने घर में नकदी रखना पसंद करते हैं, चाहे वह आपातकालीन जरूरतों के लिए हो या छोटे-मोटे खर्चों के लिए
लेकिन अक्सर लोगों के मन में ये सवाल भी उठता है कि इनकम टैक्स कानून के तहत घर में कितना कैश रखा जा सकता है?
आयकर विभाग के नियम के अनुसार, कोई भी व्यक्ति अपने घर में कितनी भी राशि नकद रख सकता है। इस पर कोई कानूनी प्रतिबंध या अधिकतम सीमा तय नहीं की गई है।
हालांकि, इस नकदी का स्रोत वैध और स्पष्ट होना चाहिए, क्योंकि आयकर विभाग इसकी जांच कर सकता है।
अगर आप नकदी का स्रोत नहीं बता पाते हैं, तो इसे अघोषित आय माना जा सकता है, और इसपर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
बाइक की सर्विसिंग कराने से पहले जरूर जान लें ये बातें