ट्रेन में कितने टन का एसी लगा होता है? भारतीय रेलवे हमारे देश में लंबी दूरी की यात्रा के लिए सबसे किफायती और आरामदायक साधन है गर्मी के मौसम या उमस भरी परिस्थितियों में, ट्रेन के एसी कोच में यात्रियों को आरामदायक सफर का अनुभव मिलता है ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि ट्रेन में लगे एसी कितने टन के होते हैं? बता दें कि अलग-अलग एसी क्लास में अलग क्षमता वाले एसी होते हैं एसी फर्स्ट क्लास : इसमें सबसे कम यात्री होते हैं। इसलिए इसमें 6.7 टन का एसी होता है एसी 2-टीयर : इसमें फर्स्ट क्लास से थोड़े अधिक यात्री होते हैं। इसमें 5 टन के दो एसी होते हैं एसी 3-टीयर : इसमें सबसे ज्यादा यात्री होते हैं। इसमें 7 टन के दो एसी होते हैं Utility News