सप्ताह में फ्रिज को कितनी बार ऑफ करना चाहिए? गर्मियों का दिन आ चुका है और बहुत से घरों में फ्रिज का इस्तेमाल होना शुरू हो चुका है गर्मी के दिनों में फ्रिज का इस्तेमाल और बढ़ जाता है, क्योंकि जो भी खाने-पीने की चीजों को ताजा रखना होता है हम उसे फ्रिज में रख देते हैं ऐसे में बहुत से लोगों के दिमाग में सवाल होगा कि सप्ताह में फ्रिज कितनी बार ऑफ करना चाहिए सामान्य तौर पर, फ्रिज को सप्ताह में बार-बार बंद करने की जरूरत नहीं होती है आधुनिक फ्रिज ऑटोमेटिक डीफ्रॉस्ट तकनीक के साथ आते हैं, जो 24 घंटे चालू रहने के लिए डिजाइन किए गए हैं फ्रिज का कंप्रेसर जरूरत के अनुसार अपने आप से चालू और बंद होते हैं, जिससे यह तापमान को कंट्रोल करता है फ्रिज को हर सप्ताह में एक बार जरूर साफ करना चाहिए। फ्रिज की सफाई करते समय इसे ऑफ कर देना चाहिए यूटिलिटी न्यूज