सरकार इस तरह एक बार में बंद कर देती है पूरे शहर का इंटरनेट अक्सर देखने को मिलता है कि कुछ क्षेत्रों में सरकार सुरक्षा या बड़ी आपात स्थिति की वजह से इंटरनेट सेवा बंद कर देती है अब सवाल यह है कि आखिर सरकार ऐसा करती कैसे है इसमें सरकार इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों से संपर्क करती है और उन्हें उस खास क्षेत्र में इंटरनेट बंद करने का आदेश देती है इसके बाद ये कंपनियां सिस्टम सेटिंग्स में बदलाव करके सरकार द्वारा बताए गए खास क्षेत्र में इंटरनेट सेवा को बंद कर देती हैं ये इंटरनेट सेवाएं कुछ घंटों, सप्ताह या महीनों तक भी बंद रह सकती हैं यूटिलिटी न्यूज