भारतीय रेलवे किस तरह और कहां से करता है कमाई? रेलवे की एक रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2022-23 में उसने कुल 2.40 लाख करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया इस रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया था कि पैसेंजर रेवेन्यू से रेलवे को कुल 63,300 करोड़ रुपये का राजस्व मिला वहीं अन्य कोचिंग राजस्व के रूप में 5,951 करोड़ रुपये की राशि को दर्ज किया गया इसके अलावा विविध राजस्व कुल 8,440 करोड़ रुपये का था कर्मचारियों की सैलरी और बाकी खर्चों को निकालने के बाद रेलवे मुनाफे के पैसों को अपने विकास कार्य में लगाता है यूटिलिटी न्यूज