चूहों को बिना मारे कैसे घर से बाहर भगा सकते हैं?

अमर उजाला

Sun, 25 May 2025

Image Credit : Adobe Stock

कई बार घरों में चूहों का आतंक बढ़ जाता है

Image Credit : Adobe Stock

ये न सिर्फ अनाज और सामान को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि कई बीमारियों के भी कारण बनते हैं। ऐसे में उन्हें मारने की बजाय घर से बाहर भगाना एक मानवीय तरीका है। आइए जानते हैं।
 

Image Credit : freepik

पुदीना या पिपरमिंट का तेल

चूहों को पुदीने की गंध बिल्कुल पसंद नहीं होती। आप पुदीने के पत्तों को कुचलकर या पिपरमिंट के तेल की कुछ बूंदों को रुई के फाहों पर डालकर उन जगहों पर रख सकते हैं जहां चूहे ज्यादा आते हैं।
 
Image Credit : Adobe Stock

लाल मिर्च पाउडर

लाल मिर्च पाउडर भी चूहों को दूर भगाने में कारगर है। इसकी तेज गंध और जलन चूहों को उस जगह से दूर रखती है। आप उन रास्तों पर या छेदों के पास लाल मिर्च पाउडर छिड़क सकते हैं जहाँ से चूहे आते-जाते हैं
 
Image Credit : Adobe Stock

अमोनिया का उपयोग

अमोनिया की तेज और तीखी गंध चूहों को शिकारियों की मौजूदगी का अहसास कराती है, जिससे वे डर कर भाग जाते हैं। एक कटोरी में थोड़ा अमोनिया और पानी मिलाकर रखें।
 
Image Credit : freepik

घर की साफ-सफाई और सीलिंग

चूहों को आकर्षित करने वाली सबसे बड़ी चीज गंदगी और खाने का खुला पड़ा होना है। अपने घर को हमेशा साफ रखें, खाने-पीने की चीजों को एयरटाइट कंटेनरों में स्टोर करें। इससे चूहें नहीं आएंगे।
Image Credit : freepik

गर्मियों में दूध फटने से बचा सकते हैं ये आसान उपाय

adobe
Read Now