आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी अस्पताल इलाज के लिए मांग रहा पैसे तो यहां करें शिकायत आयुष्मान पैनल में शामिल कोई अस्पताल अगर आपके पास आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए पैसे मांगता है तो यह नियमों के खिलाफ है अगर आपके या आपके किसी जानने वाले के साथ ऐसा कुछ हुआ है, जहां आयुष्मान कार्ड दिखाने के बाद भी अस्पताल ने पैसे लिए हैं... तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए आपको आयुष्मान भारत योजना के... हेलप्लाइन नंबर 14555 पर कॉल करना है। इस नंबर पर कॉल करने के बाद आपको संबंधित अस्पताल और जो डॉक्टर... आपसे पैसे मांग रहा था उसके बारे में बताना होगा। इस तरह आप शिकायत दर्ज करा सकते हैं यूटिलिटी न्यूज