इन बातों का ध्यान रखने पर जल्द मिलेगा होम लोन होम लोन लेते समय आपका क्रेडिट स्कोर का अच्छा होना जरूरी है। अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है ऐसे में लोन अप्रूव होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। होम लोन लेते समय आप जिस बैंक या फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट से लोन लेने जा रहे हैं वह लोन देने के लिए पात्रता मानदंडों को निश्चित करता है। ऐसे में लोन के लिए अप्लाई करने से पहले इन पात्रता मानदंडों को जरूर पढ़ें अगर आपके पास किसी प्रकार का बकाया लोन है। इस स्थिति में आपको अपने पुराने लोन को जल्द से जल्द निपटाना चाहिए इसके अलावा आपके पास उन सभी दस्तावेजों का होना जरूरी है, जिनकी मांग बैंक द्वारा होम लोन को अप्रूव करने के लिए की जाती है यूटिलिटी न्यूज