होली के दिन इन तरीकों से रखें अपने घर को रंगों से सुरक्षित होली के दिन दीवारों को रंग से बचाने के लिए आप उस पर एंटी-स्टेन वॉर्निश का इस्तेमाल कर सकते हैं वहीं अगर दीवारों पर रंग लग जाता है। इस स्थिति में आप हल्के ब्लीच और पानी के सॉल्यूशन से उसको साफ कर सकते हैं अगर आपके दरवाजे यूपीवीसी, एल्युमिनियम या हाइब्रिड पॉलिमर से बने हैं। ऐसे में उन पर रंग लगने के बाद साबुन के पानी से आसानी से साफ किया जा सकता है आप होली के दिन फर्श को गंदा होने से बचाने के लिए अखबार या किसी प्रकार का कारपेट बिछा सकते हैं इन तरीकों को अपनाकर आप होली के दिन अपने घर को रंगों से सुरक्षित रख सकते हैं यूटिलिटी न्यूज