होली पर मजदूर सरकार की इस योजना में आवेदन करके पा सकते हैं 3 हजार रुपये की पेंशन होली के मौके पर देश के श्रमिक केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में खाता खुलवाकर निवेश कर सकते हैं अगर कोई श्रमिक 18 साल की उम्र में इस स्कीम में आवेदन करता है तो उसे हर महीने 55 रुपये का निवेश 60 की उम्र होने तक करना है 60 की उम्र के बाद श्रमिक को हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन जीवनभर मिलेगी इस स्कीम में असंगठित क्षेत्र से जुड़े दिहाड़ी मजदूर, रिक्शा चालक, घरेलू कामगार, दुकानदार आदि लोग आवेदन कर सकते हैं योजना में आवेदन करने के लिए आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र, मोबाइल नंबर, पत्र व्यवहार का पता, आय प्रमाण पत्र आदि दस्तावेजों की जरूरत होगी यूटिलिटी न्यूज