क्या पांच से बढ़कर दस लाख रुपये हो सकता है आयुष्मान भारत योजना का बीमा कवर? केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल 23 जुलाई को वित्त वर्ष 2024-25 का बजट पेश करेंगी इस बजट में केंद्र सरकार आयुष्मान भारत योजना से जुड़े कई बड़े एलान कर सकती है माना जा रहा है कि 23 जुलाई को बजट पेश करते समय सरकार आयुष्मान भारत योजना... के बीमा कवरेज को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर सकती है इसके अलावा राष्ट्रपति की घोषणा के बाद 70 साल से अधिक उम्र के हर नागरिक को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जोड़ा जाएगा यूटिलिटी न्यूज