बेहद ही कम ब्याज दरों पर सरकार दे रही किसानों को लोन सरकार किसानों के लिए एक खास तरह का किसान क्रेडिट कार्ड बना रही है। इस कार्ड की सहायता से किसान बेहद ही कम ब्याज दर पर लोन का लाभ ले सकते हैं किसान क्रेडिट कार्ड पर बैंक किसानों को 9 प्रतिशत की ब्याज दर पर लोन प्रदान करता है। हालांकि, लोन पर 2 प्रतिशत की सब्सिडी सरकार की ओर से दी जाती है ऐसे में किसानों को 7 प्रतिशत की ब्याज दर पर लोन मिलता है। वहीं अगर किसान लिए गए इस लोन को ठीक समय पर चुका देता है इस स्थिति में किसानों को तीन प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जाती है। ऐसे में किसानों को महज 4 प्रतिशत के ब्याज का भुगतान लिए गए लोन पर करना होता है किसान क्रेडिट कार्ड की सहायता से आप 3 लाख रुपये का शॉर्ट टर्म लोन ले सकते हैं। इस कार्ड की वैधता पांच साल की होती है यूटिलिटी न्यूज