आपको दुर्घटना से बचा सकता है गूगल मैप का यह फीचर वाहन चलाते समय अगर आपने गूगल मैप्स का स्पीड लिमिट फंक्शन ऑन किया है, तो वह आपको सड़क की स्पीड लिमिट के बारे में बताता रहता है अगर आप तय स्पीड लिमिट से ऊपर गाड़ी चलाते हैं, तो स्पीड लिमिट फीचर आपको नोटिफिकेशन भेज कर अलर्ट करता है अगर आप इस सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको गूगल मैप्स (Google Maps) ओपन करना होगा उसके बाद टॉप राइट कार्नर पर प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करें। इसके बाद सेटिंग में जाकर नीचे नेविगेशन सेटिंग पर क्लिक करें यहां आपको नीचे स्पीडोमीटर ऑन करने का ऑप्शन मिलेगा। बस आपको उसपर क्लिक कर देना है यूटिलिटी न्यूज