किसका बना था भारत में पहला आधार कार्ड? साल 2009 में भारत सरकार ने भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण का गठन किया था इस प्राधिकरण के गठन के बाद सितंबर 2010 से भारत में आधार कार्ड बनने का प्रारंभ हुआ देश में पहला आधार कार्ड 29 सितंबर 2010 को रंजना सोनावाने का बना था रंजना महाराष्ट्र की रहने वाली एक महिला हैं उस दौरान उनका निवास स्थान महाराष्ट्र के नंदुबार जिले के तंभाली में था, जो कि पुणे से करीब 470 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है यूटिलिटी न्यूज