55 रुपये प्रतिमाह जमा करके किसानों को हर महीने मिलेगी तीन हजार रुपये की पेंशन आज हम आपको भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम पीएम किसान मानधन योजना के बारे में बताने जा रहे हैं इस स्कीम में 18 से लेकर 40 साल के किसान आवेदन कर सकते हैं। आप जिस उम्र में आवेदन करते हैं। उसी के आधार पर निवेश राशि तय की जाती है अगर आप 18 साल की उम्र में इस स्कीम में आवेदन करते हैं। इस स्थिति में आपको हर महीने 55 रुपये स्कीम में निवेश करना होगा यह निवेश आपको तब तक करना है जब तक आपकी उम्र 60 साल की नहीं हो जाती है 60 की उम्र के बाद आपको हर महीने तीन हजार रुपये की पेंशन योजना के अंतर्गत मिलेगी यूटिलिटी न्यूज