ऐसे साफ करें गंदी और चिपचिपी चिमनी, बिना झंझट के हो जाएगी साफ

अमर उजाला

Sat, 18 May 2024

Image Credit : Freepik

आजकल ज्यादातर में घरों में रसोई घर में चिमनी लगी होती है। इससे रसोई घर में खाना बनाते समय वक्त धुआं कम फैलता है और पूरे घर में तेल और धुआं उड़ने से बचता है



 

Image Credit : Freepik

हालांकि, रसोई घर में लगी चिमनी काफी गंदी हो जाती है और ज्यादा दिनों तक चिमनी की सफाई नहीं करने पर उसमें से तेल टपकने लगता है
 

Image Credit : Freepik

चिपचिपी और गंदी चिमनी को साफ करना एक मुश्किल काम होता है और आज हम आपको सफाई करने के कुछ तरीके बताते हैं
 

Image Credit : Freepik

चिमनी को कास्टिक सोडा से आसानी से साफ किया जा सकता है।  बाल्टी या टब में पानी और कास्टिक सोडा डालें और चिमनी के फिल्टर्स इसमें डालकर एक घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद ब्रश की मदद से अच्छे से साफ कर लें
 

Image Credit : Freepik

अगर चिमनी बहुत ज्यादा गंदी नहीं है तो आसानी से साफ हो जाएगी। आप चिमनी में लगे फिल्टर्स को निकालकर गर्म पानी में थोड़ी देर सर्फ डालकर भिगो दें। इसे ब्रश की मदद से साफ कर लें

Image Credit : Freepik

आप बेकिंग पाउडर को चिमनी के फिल्टर पर डाल दें। इसके टप में फिल्टर को रखकर उसमें विनेगर, नमक और गरम पानी डालकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें और दो घंटे बाद साफ कर लें
 

Image Credit : Freepik

अगर चिमनी ज्यादा गंदी नहीं है, तो विनेगर से साफ कर सकते हैं। एक टप में फिल्टर्स और एविनेगर डालकर रख लें। इसके बाद भीगे कपड़े से साफ कर लें

Image Credit :

लगातार एसी-कूलर चला रहे हैं तो लग सकती है आग

Istock
Read Now