ई-श्रम कार्ड धारकों को मिलते हैं 2 लाख रुपये तक के फायदे ई-श्रम कार्ड बनने के बाद देश के श्रमिक और मजदूर वर्ग के लोगों को रोजगार मिलने की संभावना बढ़ जाती है इस कार्ड के बनने के बाद श्रमिकों का रिकॉर्ड बेस सरकार के पास पहुंच जाता है ऐसे में सरकार भविष्य में इस डाटाबेस के जरिए श्रमिकों को रोजगार के लिए प्राथमिकता देने का काम करती है इसके अलावा ई-श्रम कार्ड धारकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत 2 लाख रुपये का बीमा कवर भी मिलता है इसके अंतर्गत अगर कोई कामगार विकलांग हो जाता है। ऐसे में उसको 1 लाख रुपये मिलते हैं वहीं अगर कामगार की किसी हादसे में मृत्यु हो जाती है। इस स्थिति में उसके द्वारा तय किए गए नॉमिनी को 2 लाख रुपये मिलते हैं यूटिलिटी