ई-श्रम कार्ड धारकों को मिलता है 2 लाख रुपये का ये विशेष फायदा असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए सरकार एक खास योजना चला रही है इस योजना के अंतर्गत श्रमिकों और कामगारों का ई-श्रम कार्ड बनाया जा रहा है ई-श्रम कार्ड धारकों को मासिक किस्त के रूप में आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाती है वहीं ई-श्रम कार्ड धारकों को किस्त के अलावा भी 2 लाख रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलता है इसमें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत उनको 2 लाख रुपये तक का बीमा कवर दिया जाता है इसमें कामगार की हादसे में मौत हो जाने पर 2 लाख रुपये मिलने का नियम है वहीं अगर कामगार विकलांग हो जाता है। इस स्थिति में उसको 1 लाख रुपये की राशि मिलती है यूटिलिटी न्यूज