सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए भूलकर भी न करें ये गलतियां वर्तमान समय में सोशल मीडिया अपनी पहचान बनाने और दूसरों से जुड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन गया है चाहे पर्सनल प्रोफाइल हो या कोई प्रोफेशनल पेज हो, हर कोई चाहता है कि उसके ज्यादा से ज्यादा फॉलोअर्स हों अक्सर लोग रातों-रात अपने फॉलोअर्स की संख्या बढ़ाने के लिए थर्ड-पार्टी वेबसाइट्स या ऐप्स का सहारा लेते हैं ये फॉलोअर्स बॉट्स या इन एक्टिव अकाउंट्स होते हैं, जो आपकी प्रोफाइल पर तो दिखते हैं लेकिन उनसे कोई वास्तविक जुड़ाव नहीं होता है कई बार इन नकली फॉलोअर्स के माध्यम से आपकी निजी जानकारी चुराई जा सकती है बहुत से लोग फॉलोअर्स बढ़ाने की जल्दबाजी में अनजान अकाउंट को फॉलो कर लेते हैं ऐसे संदिग्ध अकाउंट्स अक्सर फ्रॉड करने वाले लोगों के होते हैं, इसलिए अनजान लोगों को अपने अकाउंट पर नहीं एड करना चाहिए Utility News