ऑफिस में लैपटॉप यूज करते समय न करें ये 3 गलतियां

अमर उजाला

Thu, 17 April 2025

Image Credit : AI

कॉरपोरेट कल्चर में लैपटॉप का इस्तेमाल करना बहुत आम बात है
 

Image Credit : Adobe Stock

हम सब ऑफिस में लैपटॉप रखते समय जानें अनजाने में कुछ गलतियां करते हैं
 

Image Credit : Adobe Stock

ये गलतियां न सिर्फ हमारे लैपटॉप के लिए हानिकारक हो सकती हैं बल्कि यह अन्य तरीके से भी आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं

Image Credit : Adobe Stock

1. लैपटॉप को बिना लॉक किए न छोड़ें

अक्सर काम के बीच में कहीं उठकर जाना होता है, ऐसे में लैपटॉप को बिना लॉक किए नहीं छोड़ना चाहिए
 
Image Credit : Adobe Stock

2. लैपटॉप को नियमित रूप से शट डाउन न करना

कुछ लोग अपने लैपटॉप को हफ्तों तक बिना शट डाउन किए या रीस्टार्ट किए स्लीप मोड पर डालकर महीनों तक इस्तेमाल करते रहते हैं, इससे लैपटॉप स्लो होने लगता है
 
Image Credit : Adobe Stock

इसलिए लैपटॉप को कम से कम सप्ताह में 2 से 3 बार जरूर ऑफ करना चाहिए

 

Image Credit : Adobe Stock

3. लैपटॉप स्टैंड का उपयोग न करना

कई लोग ऑफिस में लैपटॉप को सीधे डेस्क पर रखकर काम करते हैं। ऐसा करने से लैपटॉप का निचला हिस्सा डेस्क से सटा रहता है, जिससे उसके वेंटिलेशन के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती है
 
Image Credit : Adobe Stock

इतना ही नहीं, लैपटॉप स्टैंड का प्रयोग करने से गर्दन में दर्द जैसी समस्याएं नहीं होती हैं

 

Image Credit : Freepik.com

फॉलोअर्स बढ़ाने की जल्दबाजी में भूलकर भी न करें ये गलतियां

Adobe Stock
Read Now