क्या आप भी करते हैं कॉल रिकॉर्डिंग? तो पहले जान लें ये नियम
अमर उजाला
Thu, 11 September 2025
Image Credit : Freepik
अक्सर ऐसा होता है कि लोग फोन पर बातचीत करते हुए कॉल रिकॉर्ड करने की कोशिश करते हैं
Image Credit : Freepik
यह समझना महत्वपूर्ण है कि फोन पर होने वाली बातचीत दो व्यक्तियों के बीच की निजी और गोपनीय जानकारी होती है
Image Credit : Freepik
भारतीय संविधान का अनुच्छेद 21 देश के हर नागरिक को 'निजता का मौलिक अधिकार' प्रदान करता है
Image Credit : Freepik
किसी व्यक्ति की जानकारी या स्पष्ट सहमति के बिना उसकी निजी फोन कॉल रिकॉर्ड करना उसके निजता के अधिकार का सीधा उल्लंघन माना जाता है
Image Credit : Freepik
जिसके अनुमति के बिना कॉल रिकॉर्ड हुआ हो वो व्यक्ति इस पर आपत्ति जता सकता है और शिकायत दर्ज करा सकता है
Image Credit : Freepik
ऐसे में कॉल रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जा सकती है
Image Credit : Freepik
यही वजह है कि कई नए स्मार्टफोन्स के इनबिल्ट कॉल रिकॉर्डिंग फीचर में रिकॉर्डिंग शुरू होने पर दूसरे व्यक्ति को इसकी ऑडियो घोषणा सुनाई देती है, ताकि पारदर्शिता रहे और सहमति बनी रहे