मेट्रो में कुछ भी लिखने पर कितना लगता है जुर्माना? देश की राजधानी दिल्ली में मेट्रो लोगों के लिए सबसे बड़ा परिवहन का जरिया है दिल्ली मेट्रो अक्सर नाच-गाना और लड़ाई जैसी दूसरी चीजों को लेकर भी चर्चाओं में भी रहती है मेट्रो के अंदर एक शख्स ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लिखकर धमकी दी थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया आज हम आपको बताते हैं कि मेट्रो में ऐसा करने पर आपको क्या सजा मिल सकती है और कितना जुर्माना लगाया जा सकता है दिल्ली मेट्रो में कोई भी प्रदर्शन नहीं कर सकता है। इसके साथ पेन या फिर मार्कर से कुछ भी लिखने पर 500 रुपये का जुर्माना वसूला जा सकता है पुलिस में लिखने वाले के खिलाफ शिकायत हो सकती है और वे गिरफ्तार भी हो सकते हैं अगर किसी ने कुछ आपत्तिजनक नहीं लिखा या किसी को धमकी नहीं दी है तो उससे जुर्माना ही वसूला जाएगा हाल ही में शख्स ने मेट्रो में लिखकर दिल्ली के मुख्यमंत्री को धमकी दी थी, जिसकी वजह से उसे गिरफ्तार कर लिया गया Utility News