दिल्ली सरकार छात्रों को देगी मुफ्त हाई कॉन्फिगरेशन फीचर्स वाले लैपटॉप दिल्ली सरकार ने मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा योजना की शुरुआत की है इस योजना के अंतर्गत 10वीं कक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले टॉप 1200 छात्रों... को लैपटॉप प्रदान किया जाएगा। इन लैपटॉप में i7 प्रोसेसर जैसे हाई कॉन्फिगरेशन फीचर्स होंगे सरकार ने इस स्कीम के लिए करीब 7.5 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है स्कीम का लाभ लेने के लिए छात्रों को अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद CBSE की मेरिट सूची के आधार पर सीधे योग्य छात्रों का चयन लैपटॉप देने के लिए किया जाएगा यूटिलिटी न्यूज