ऐसे करें फर्जी वेबसाइट की पहचान, वरना हो सकते हैं धोखाधड़ी के शिकार आपको किसी वेबसाइट पर विजिट करने से पहले उसके यूआरएल को जरूर चेक करना चाहिए अगर यूआरएल की स्पेलिंग में कोई गलती दिखती है। इस स्थिति में समझ जाइए कि वह वेबसाइट फर्जी है नकली वेबसाइट की डिजाइनिंग भी हूबहू असली वेबसाइट की तरह ही की जाती है हालांकि, नकली वेबसाइट पर आपको कंपनी से जुड़ी जरूरी जानकारियां जैसे कॉन्टेक्ट डिटेल्स, ऑफिस का एड्रेस, रिटर्न से जुड़ी पॉलिसी आदि सब नहीं मिलेंगे कई फेक वेबसाइटें बंपर डिस्काउंट पर प्रोडक्ट को बेचने का दावा करती हैं। ऐसी वेबसाइटों से आपको सतर्क रहने की जरूरत है। यह एक तरह का जाल है यूटिलिटी न्यूज