साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत करें ये काम किसी भी तरह के साइबर फ्रॉड होने पर अपने बैंक की हेल्पलाइन नंबर पर तुरंत कॉल करें इसके बाद बैंक को इस पूरी घटना के बारे में सूचना दें ऐसे में बैंक आपके खाते से जुड़ी होने वाली ट्रांजैक्शन को ब्लॉक कर देगा कई बार साइबर ठग एक बार पैसे निकालने के बाद व्यक्ति के खाते से दोबारा पैसे निकालने की कोशिश करता है आपको अपने साथ हुए फाइनेंशियल फ्रॉड की शिकायत पुलिस स्टेशन में भी दर्ज करानी चाहिए इसके अलावा साइबर फ्रॉड होने की स्थिति में आपको तुरंत 1930 नंबर पर कॉल करना चाहिए यूटिलिटी न्यूज