क्रेडिट कार्ड धारकों को जरूर जाननी चाहिए ये बातें आप अगर किसी कारण क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भर पाते हैं, तो ऐसी स्थिति में बैंक आपको किसी भी तरह की धमकी नहीं दे सकता है... और न ही अभद्र भाषा में बात कर सकता है। बैंक आप पर केवल फाइन लगा सकता है और बिल भरने के लिए कह सकता है कई बार बैंक के रिकवरी एजेंट लोगों के घर जाकर उनकी बेइज्जती करते हैं और गलत व्यवहार करने से भी पीछे नहीं हटते हैं आपको यह जरूर जानना चाहिए कि बैंक ऐसा नहीं कर सकता है बैंक सिर्फ कानून के मुताबिक ही आपसे अपना पैसा रिकवर कर सकता है यूटिलिटी न्यूज