ऐसे पता करें आपने कौन सी वैक्सीन लगवाई थी इस बारे में पता करने के लिए आपको इस वेबसाइट पर https://selfregistration.cowin.gov.in/ विजिट करना है वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद आपको गेट ओटीपी के बटन पर क्लिक करना है इस प्रक्रिया को करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा ओटीपी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा। यह करते ही आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन हो जाएगा... जहां आपकी वैक्सीनेशन की डिटेल्स स्क्रीन पर आ जाएगी। यहां से आप आसानी से चेक कर सकते हैं कि आपने कौन सी वैक्सीन लगवाई थी यूटिलिटी न्यूज