बिना बर्फ डाले ऐसे पा सकते हैं कूलर से ठंडी हवा

अमर उजाला

Sat, 9 May 2026

Image Credit : Freepik

भीषण गर्मी में कूलर ही राहत का सबसे बड़ा सहारा होता है, लेकिन अक्सर लोग ठंडी हवा के लिए इसमें बर्फ डालते हैं। 

Image Credit : Freepik

हालांकि, बिना बर्फ के भी कुछ स्मार्ट तरीकों से आप अपने कूलर से एसी जैसी ठंडक पा सकते हैं।

Image Credit : Freepik

क्रॉस वेंटिलेशन 

कूलर को हमेशा खुली खिड़की या दरवाजे के पास रखें। इससे कमरे की गर्म हवा बाहर निकलती रहती है और कूलर को ताजी हवा मिलती है, जिससे ठंडक बढ़ जाती है।
Image Credit : Freepik

घास या पैड की सफाई

कूलर की घास पर जमी धूल-मिट्टी को साफ करें। अगर घास पुरानी हो गई है, तो उसे बदल दें क्योंकि अच्छी घास ज्यादा पानी सोखती है और हवा को बेहतर ठंडा करती है।
Image Credit : AI

वाटर पंप का सही उपयोग

कूलर चलाने से 5-10 मिनट पहले केवल पंप चालू करें। इससे पैड पूरी तरह गीले हो जाएंगे और पंखा चलते ही आपको तुरंत ठंडी हवा मिलने लगेगी।
Image Credit : Freepik

छाया में रखें कूलर

कोशिश करें कि कूलर का पिछला हिस्सा सीधी धूप में न हो। कूलर के पीछे की खिड़की पर पर्दा या नेट लगाने से आने वाली हवा पहले से ठंडी होगी।
 
Image Credit : अमर उजाला

सिबिल स्कोर ज्यादा होने के क्या फायदे हैं?

AdobeStock
Read Now