चारधाम यात्रा पर जाने वाले हो जाएं सावधान, सरकार ने इन चीजों पर लगा दिया बैन
अमर उजाला
Thu, 16 May 2024
Image Credit : Istock
पवित्र चारधाम यात्रा 10 मई से शुरू हो चुकी है, जिसके लिए लाखों श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है और हजारों श्रद्धालु यात्रा करने के लिए पहुंच भी चुके हैं
Image Credit : Istock
अब इस बीच श्रद्धालुओं के लिए सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है जिनका सभी श्रद्धालुओं को पालन करना होगा
Image Credit : Istock
अगर आप उत्तराखंड में चारधाम की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा और बिना इसके कोई यात्रा नहीं कर पाएगा
Image Credit : Istock
लोगों को सोशल मीडिया पर रील बनाने की लत लगी है और लोग कहीं पर रील बनाने लगते हैं
Image Credit : Istock
अब उत्तराखंड प्रशासन की तरफ से मंदिर और मंदिर के आसपास रील बनाने पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है और अगर कोई ऐसा करते हुए मिलता है, तो उस पर कानूनी कार्रवाई होगी
Image Credit : Istock
सरकार ने मंदिर परिसर में फोन के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया है। यानी मंदिर में सिर्फ दर्शन करने की इजाजत होगी और इस दौरान फोन का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है
Image Credit : Istock
सरकार ने चारोंधाम मंदिर परिसर के 200 मीटर की सीमा में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है
Image Credit : Istock
AI और AGI के बाद अब टेक्नोलॉजी की इस नई ताकत का खतरा