नए नियम के मुताबिक कितनी देर पहले ट्रेन टिकट का बोर्डिंग प्वाइंट बदल सकते हैं? भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बोर्डिंग पॉइंट बदलने के नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जो आपकी यात्रा को और भी लचीला बनाता है। अक्सर यात्रियों को अंतिम समय में अपना स्टेशन बदलना पड़ता है, और जानकारी के अभाव में वे पुराने नियमों के फेर में फंसे रहते हैं। अब आप ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान समय से मात्र 30 मिनट पहले तक अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकते हैं। पहले यह समय सीमा 4 घंटे की थी, लेकिन 1 अप्रैल 2026 से नया नियम लागू कर दिया गया है। नियम को बदले एक महीने से अधिक का समय हो चुका है, फिर भी अधिकांश यात्री पुराने 4 घंटे वाले नियम को ही सही मान रहे हैं। अगर आपने आईआरसीटीसी की वेबसाइट या एप से टिकट बुक किया है, तो 'Booking History' में जाकर आसानी से बोर्डिंग पॉइंट बदल सकते हैं। Utility Tips