चंद्रयान से जुड़ी बड़ी खबर, इसरो ने दोबारा करा दी विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग चंद्रयान 3 से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। इसरो ने अपनी एक्स पोस्ट में इस बारे में जानकारी दी है कि... उसने चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर की चांद की सतह पर दोबारा लैंडिंग कराई है। यह एक तरह का जंप टेस्ट था इस टेस्ट के अंतर्गत थ्रस्टर्स की सहायता से विक्रम लैंडर ने अपने आप को 40 सेंटीमीटर ऊपर उठाकर 30 से 40 सेंटीमीटर दूर फिर से लैंड करा दिया अपने ट्वीट में इसरो ने इस होप टेस्ट को काफी महत्वपूर्ण बताया है इसरो ने अपने ट्वीट में कहा है कि भविष्य में सैंपल इकट्ठा करने और मानव मिशन के लिए यह टेस्ट काफी महत्वपूर्ण है यूटिलिटी न्यूज