चांद पर यान उतारने में सफल रहा भारत, तो क्या मिलेगा
अमर उजाला
Wed, 12 July 2023
Image Credit : Istock
आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर ISRO का महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान 3 लॉन्च होने जा रहा है
Image Credit : Istock
चंद्रयान 3, चंद्रयान 2 का एक फॉलोऑन मिशन है। मिशन के अंतर्गत 23 अगस्त तक इसके लैंडर को चांद के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर उतारा जाएगा
Image Credit : Istock
चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के बारे में कोई ज्यादा जानकारी नहीं है। यहां के ज्यादातर क्षेत्र खोजे नहीं गए हैं
Image Credit : Istock
चंद्रमा के इस क्षेत्र में ज्यादातर छाया रहती है। इस कारण यह क्षेत्र काफी ठंडा है। यहां के अत्याधिक ठंडे तापमान होने की वजह से चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कई महत्वपूर्ण खोजें हो सकती हैं
Image Credit : Istock
दक्षिणी ध्रुव की चट्टानें और मिट्टी से प्रारंभिक सौर मंडल के बारे में कई जानकारियां मिल सकती हैं। इसके अलावा वहां के वातावरण की रिपोर्ट, कैमिकल विश्लेषण और खनिजों के बारे में भी काफी कुछ पता चलेगा