अमर उजाला
Wed, 23 August 2023
आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर इसरो चंद्रयान-3 की चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा...
पर क्या आप जानते हैं भारत के इस मून मिशन का नाम पहले चंद्रयान या नहीं बल्कि सोमयान था? चलिए जानते हैं ये नाम कैसे बदला...
पहले वैज्ञानिकों ने संस्कृत के एक श्लोक से प्रेरणा लेकर मिशन का नाम सोमयान रखा था, लेकिन फिर इसे बदल दिया गया
नाम बदलने को लेकर 'डेक्कन क्रॉनिकल' अखबार ने इसरो के तत्कालीन प्रमुख डॉ. के. कस्तूरीरंगन के हवाले से बताया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने मिशन के नाम में बदलाव किया था
इसके पीछे उन्होंने वजह बताते हुए कहा था कि ' मिशन का नाम सोमयान नहीं बल्कि चंद्रयान होना चाहिए, क्योंकि देश अब आर्थिक शक्ति के तौर पर उभर रहा है। इसलिए भारत अब चंद्रमा पर कई खोजी यात्राएं करेगा'
चांद पर ऐसा क्या है खास? क्यों भारत, रूस, अमेरिका के बीच लगी है वहां जाने की होड़