कहीं आप भी तो नहीं खरीदकर ला रहे नकली काजू? ऐसे करें पहचान ड्राई फ्रूट्स को सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद माना जाता है ज्यादातर लोग ब्रेकफास्ट, स्प्रॉउट्स और स्नैक्स में काजू खाना पसंद करते हैं आप अपने घर में रखे काजू की असली है या नकली नीचे दिए गए तरीकों से पहचान कर सकते हैं काजू बिल्कुल सफेद होता है, लेकिन नकली काजू हल्का पीला सा नजर आता है असली काजू जल्दी खराब नहीं होता है, जबकि खराब क्वालिटी के काजू में बहुत जल्दी घुन या कीड़े लग जाते हैं असली काजू तकरीबन 1 इंच लम्बा और हल्का मोटा होता है, तो वहीं नकली काजू के साइज और शेप में काफी अंतर होता है असली काजू खाते समय दांतों में बिल्कुल नहीं चिपकता है, जबकि नकली काजू दांत में आसानी से चिपक जाता है Utility News