अमर उजाला
Sun, 25 May 2025
कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या एसी के साथ सीलिंग फैन चलाना सही है?
कई मामलों में एसी के साथ सीलिंग फैन चलाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
एसी और सीलिंग फैन को एक साथ चलाने से कमरे में हवा का प्रवाह बेहतर होता है
एसी ठंडी हवा देता है, लेकिन यह अक्सर कमरे के एक हिस्से में सीमित रहती है। सीलिंग फैन इस ठंडी हवा को पूरे कमरे में समान रूप से फैलाता है, जिससे कमरा जल्दी और एकसमान ठंडा होता है
अगर आप एसी को 24-26 डिग्री पर सेट करते हैं और सीलिंग फैन को मध्यम गति पर चलाते हैं, तो फैन की हवा ठंडक का अहसास बढ़ाती है, और कंप्रेसर को कम काम करना पड़ता है।
बता दें कि फैन के साथ एसी चलाने से बिजली की खपत भी कम की जा सकती है
इन गलतियों की वजह से ब्लास्ट होता है एसी