ट्रेन में क्या रेलवे पुलिसकर्मी कर सकता है आपका टिकट चेक? कई बार देखने को मिलता है कि ट्रेनों में या प्लेटफॉर्म पर रेलवे पुलिस भोले भाले लोगों का टिकट चेक करके उनसे उगाही करती है ट्रेन में सफर करते समय अगर कोई आरपीएफ पुलिस कर्मी आपसे टिकट दिखाने को कहे या डराता धमकाता है तो आपको घबराने... की जरूरत नहीं और न ही उसे कोई पैसे देने हैं। आपका टिकट नहीं बना है या उसमें कोई दिक्कत है तो आपको टीटीई से संपर्क करना है आरपीएफ पुलिस कर्मी इसमें कुछ नहीं कर सकता है। वहीं अगर कोई आरपीएफ पुलिसकर्मी आपका टिकट चेक करने की जिद करता है या पैसे मांगने के... लिए धमकाता है तो आप उसकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारी से कर सकते हैं। टिकट चेक करने का अधिकार केवल टिकट चेकिंग स्टाफ के पास होता है यूटिलिटी न्यूज