अमर उजाला
Fri, 23 May 2025
भारतीय रेलवे में अक्सर लोगों का टिकट वेटिंग लिस्ट ही रह जाता है।
ऐसे में कई यात्री यह जानना चाहते हैं कि क्या वेटिंग टिकट पर जनरल कोच में यात्रा की जा सकती है?
इस सवाल का जवाब हाँ है, लेकिन कुछ नियम और शर्तों के साथ।
भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार, अगर आपका टिकट वेटिंग लिस्ट में है और यह कन्फर्म नहीं हुआ है, तो आप स्लीपर या एसी कोच में यात्रा नहीं कर सकते।
हालांकि, वेटिंग टिकट आपको जनरल (अनारक्षित) कोच में यात्रा करने की अनुमति देता है।
लेकिन, यह तभी संभव है जब टिकट को विशेष रूप से काउंटर से ही खरीदा गया हो।
कहीं आपकी ट्रेन कैंसिल तो नहीं हो गई? घर से निकलने से पहले ऐसे करें चेक