क्या पति के साथ पत्नी भी ले सकती है पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ? देशभर में करोड़ों किसान केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं योजना के अंतर्गत सरकार हर साल गरीब किसानों के खातों में 6 हजार रुपये ट्रांसफर कर रही है अक्सर कई किसानों का सवाल रहता है कि क्या पति के साथ-साथ उसकी पत्नी भी इस स्कीम का लाभ ले सकती है आपको इस बारे में पता होना चाहिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दोनों पति-पत्नी एक साथ नहीं ले सकते हैं इस स्कीम का लाभ एक परिवार में केवल एक सदस्य को ही मिलता है, जिसके नाम पर जमीन रजिस्टर्ड है यूटिलिटी न्यूज