क्या 10 साल के बच्चों का भी खुलता है बैंक अकाउंट? रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नियमों के मुताबिक 10 साल या उससे ज्यादा उम्र के बच्चे बैंक में अपना सेविंग या फिक्स्ड डिपॉजिट खाता खुलवा सकते हैं हालांकि, इस बैंक अकाउंट को खुलवाने के लिए उन्हें अपने अभिभावकों की मदद लेनी होगी कम उम्र के बच्चों का बैंक अकाउंट खुलवाने से उनकी फाइनेंशियल समझ विकसित होने में मदद मिलती है हालांकि, बच्चा खाता खुलवाने के बाद उसमें कितने पैसे रख सकता है और कितने पैसों का लेनदेन कर सकता है यह निर्णय बैंक द्वारा लिया जाएगा आरबीआई के नियमों में यह भी कहा गया है कि बच्चों को क्या क्या बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी यह भी बैंक द्वारा तय किया जाएगा यूटिलिटी न्यूज