एसी की सर्विसिंग कराते समय इन स्कैम्स से रहें सावधान कई मैकेनिक एसी की सर्विसिंग करने जब घर में आते हैं उस दौरान वे लोगों की नजरों से बचकर एसी का कंडेन्सर बदल देते हैं इससे एसी की परफॉर्मेंस काफी खराब हो जाती है। इस कारण लोगों को दोबारा सर्विस इंजीनियर को बुलाना पड़ता है और इंजीनियर जब दोबारा घर आता है तो... उसी ग्राहक के कंडेन्सर को दोबारा उसी के एसी में लगाकर उनसे खूब सारा पैसा बनाता है कई सर्विस इंजीनियर तो एसी को ठीक करते समय उसमें नए और असली पार्ट्स की जगह पुराने और नकली पार्ट्स लगा देते हैं इससे एसी की परफॉर्मेंस तो खराब होती ही है साथ में ग्राहक का भी नुकसान होता है। आपको इन स्कैम्स से सावधान रहने की जरूरत है यूटिलिटी न्यूज