अगले हफ्ते 5 दिन बैंक रहेंगे बंद, निपटा लें जरूरी काम अगर आप दिसंबर आखिरी सप्ताह में बैंक का जरूरी काम पूरा करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए हैं आखिरी हफ्ते में बैंक जाने से पहले आप बैंक की छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लें क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों की वजह से बैंक पांच दिन बंद रहेंगे आरबीआई की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, 25 और 26 दिसंबर को क्रिसमस की वजह से अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे नागालैंड में 27 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी है और इसके बाद 28-29 तारीख को बैंक खुलेंगे शनिवार 30 दिसंबर को मेघालय में बैंक बंद रहेंगे, जबकि 31 दिसंबर को रविवार का अवकाश रहेगा आरबीआई द्वारा घोषित अवकाश अलग-अलग राज्यों में पड़ने वाले त्योहारों और होने वाले आयोजनों के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं Utility News