ऐसे करें आयुष्मान भारत योजना में आवेदन, करा सकेंगे 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने के लिए आपको अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को लेकर नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना है वहां एजेंट आपके दस्तावेजों के जरिए स्कीम में आपकी पात्रता की जांच करेगा स्कीम में आपकी पात्रता चेक करने के बाद एजेंट आयुष्मान भारत योजना में आपका आवेदन कर देगा इस योजना में आवेदन करने के कुछ दिनों के बाद आपका आयुष्मान कार्ड बनकर आ जाएगा आप इस कार्ड से उन्हीं अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकेंगे, जो आयुष्मान पैनल में शामिल हैं यूटिलिटी न्यूज